FIFA World Cup 2026: वर्ल्ड में यूज की जाएगी चार्ज होने वाली फुटबॉल, आएगी इस काम मेें
- byShiv
- 26 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। आप फुटबॉल के दीवाने हैं तो फिर तैयार हो जाएं क्यों कि अगले माह से अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको की संयुक्त मेजबानी में फीफा वर्ल्ड कप शुरू होने जा रहा है। फुटबॉल के महाकुंभ फीफा विश्व कप के लिए इस बार आधिकारिक फुटबॉल ‘ट्रायोंडा’ और भी अत्याधुनिक तकनीक और सेंसर से युक्त होगी।
जानकारी के अनुसार यह गेंद हर मैच से पहले चार्ज की जाएगी और छह घंटे तक काम कर सकेगी। इसकी मदद से मैच के दौरान लाइव डाटा मिलेगा, जिससे रेफरी को तुरंत फैसले लेने में मदद मिल सकेगी। ऑफसाइड और गोल-लाइन जैसे विवादित मुद्दों के दौरान अब वीडियो असिस्टेंट रिव्यू (वीएआर) में इस गेंद की मदद से अब कम समय में सटीक जानकारी मिल सकेगी।
गेंद में लगा है सेंसर
खबरों के अनुसार 11 जून से शुरू होने जा रहे इस टूर्नामेंट की आधिकारिक गेंद में एक हल्का, पैनल-इंटीग्रेटेड सेंसर लगा है। यह छह घंटे तक चलने वाली रिचार्जेबल बैटरी से चलेगा। यह सेंसर स्टेडियम के 12 कैमरों के साथ मिलकर काम करेगा। इस गेंद के बीच में 500 हर्ट्ज मोशन सेंसर चिप लगी है। इस चिप को एडिडास ने बनाया है। यह चिप हर सेकेंड 500 बार डेटा रिकॉर्ड करती है। इसका मतलब है कि हर टच तुरंत डिटेक्ट हो जाएगा।
pc- adidas.com




