FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप में खेलेगा इस बार भारतीय खिलाड़ी, इस देश ने दिया हैं मौका
- byShiv
- 04 Jun, 2026
इंटरनेट डेस्क। फीफा वर्ल्ड कप 2026 का आगाज होने जा रहा है। इस बार का महाकुंभ भारतीय फुटबॉल फैंस के लिए बेहद खास और ऐतिहासिक होने जा रहा है। भारत का लंबे समय से चला आ रहा वर्ल्ड कप खेलने का सपना भले ही अभी अधूरा हो, लेकिन इस साल अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको की संयुक्त मेजबानी में होने वाले इस टूर्नामेंट में पहली बार एक भारतीय पासपोर्ट धारक खिलाड़ी मैदान पर दिखेगा।
केरल मूल के युवा फुटबॉलर तहसीन जमशेद ने कतर की 26 सदस्यीय मुख्य वर्ल्ड कप टीम में जगह बनाकर इतिहास रच दिया है। वे फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में शामिल होने वाले पहले भारतीय पासपोर्ट धारक खिलाड़ी बनेंगे।
कौन हैं तहसीन जमशेद?
जानकारी के अनुसार कतर की राष्ट्रीय टीम में विंगर के तौर पर खेलने वाले तहसीन जमशेद का जन्म 16 जून, 2006 को दोहा में हुआ था। वे मूल रूप से केरल के एक मलयली परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता जमशेद केरल के थलास्सेरी के रहने वाले हैं और कालीकट यूनिवर्सिटी के पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी रह चुके हैं, जो वर्तमान में कतर में एक अकाउंटेंट के रूप में काम करते हैं। उनकी मां शायमा विशाखापट्टनम की रहने वाली हैं।
pc- thesportstak.com






