FIFA World Cup 2026: रोनाल्डो के नाम एक और उपलब्धि हुई दर्ज, कर दिया ये कारनामा
- byShiv
- 03 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। फीफा वर्ल्ड कप में रोनाल्डो के नाम एक और उपलब्धि दर्ज हुई। क्रोएशिया के खिलाफ गुरुवार को टोरंटो में खेले गए मुकाबले में रोनाल्डो ने दूसरे हाफ में पेनल्टी पर गोल किया। इसके साथ ही वह 41 साल 147 दिन की उम्र में फीफा वर्ल्ड कप नॉकआउट मुकाबले में गोल करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए।
उन्होंने इस मामले में लियोनेल मेसी का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया। इतना ही नहीं, यह उनके करियर का पहला वर्ल्ड कप नॉकआउट गोल भी रहा, जबकि वह छह वर्ल्ड कप खेल चुके हैं।
अब वर्ल्ड कप इतिहास में उनसे ज्यादा उम्र में गोल करने वाले सिर्फ कैमरून के महान खिलाड़ी रोजर मिला हैं, जिन्होंने 1994 वर्ल्ड कप में 42 साल 39 दिन की उम्र में गोल किया था। मैच शुरू होने से पहले ही रोनाल्डो ने नया रिकॉर्ड बना दिया था। वह पुरुष फीफा वर्ल्ड कप के नॉकआउट मुकाबले में उतरने वाले सबसे उम्रदराज आउटफील्ड खिलाड़ी बने। इस मैच में क्रोएशिया के लुका मोड्रिक भी खेल रहे थे।
pc- india.com






