FIFA World Cup 2026: वर्ल्ड कप के लिए अर्जेंटीना ने किया 26 सदस्यीय टीम का ऐलान

इंटरेनट डेस्क। 11 जून से शुरू होने जा रहे फीफा वर्ल्ड कप के लिए अर्जेंटीना के कोच लियोनेल स्कालोनी ने 26 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। लियोनेल मेसी की अगुवाई में अर्जेंटीना अपने खिताब का बचाव करने के इरादे से उतरेगी। फीफा वर्ल्ड कप में ब्राजील ने 1962 में आखिरी बार अपने खिताब का बचाव किया था। 

इसके बाद से कोई भी टीम लगातार दो बार विश्व कप की ट्रॉफी को अपने नाम नहीं कर सकी है। मेसी के नेतृत्व में अर्जेंटीना टीम का अटैक काफी मजबूत नजर आ रहा है। मेसी का साथ इंटर मिलान के स्ट्राइकर लुटारो मार्टिनेज और एटलेटिको मैड्रिड के जूलियन अल्वारेज देते हुए नजर आएंगे।

कोच स्कालोनी ने इस बार कुछ नए खिलाड़ियों पर भी भरोसा जताया है, जो कतर वर्ल्ड कप में टीम का हिस्सा नहीं थे। इनमें वैलेंटिन बार्काे शामिल हैं, जिन्होंने यूरोप में बेहतरीन सीजन खेला। इसके अलावा जोस मैनुअल लोपेज को भी मौका मिला है। वह ब्राजील के क्लब पाल्मेरास के सेंटर-फॉरवर्ड हैं और जरूरत पड़ने पर अल्वारेज और मार्टिनेज के बैकअप के रूप में खेल सकते हैं। निको पाज को भी टीम में जगह दी गई है।

pc- mid-day.com