FIFA World Cup 2026: अर्जेंटीना ने जीत की खुशी में कर दिया कुछ ऐसा,फीफा ले सकता हैं एक्शन

इंटरेनट डेस्क। फीफा वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला स्पेन और डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना की टीम के बीच खेला जाएगा। स्पेन ने जहां फ्रांस के खिलाफ पहले सेमीफाइनल मुकाबले में जीत हासिल कर खिताबी मैच में अपनी जगह को पक्का किया। वहीं अर्जेंटीना की टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले को आखिरी समय में दो गोल करने के साथ 2-1 के अंतर से जीत हासिल की और फाइनल में लगातार दूसरी बार अपनी जगह को पक्का कर लिया।

इंग्लैंड के खिलाफ जीत के बाद अर्जेंटीना के खिलाड़ी काफी जोश में नजर आए इसी दौरान उन्होंने जश्न मनाते हुए ऐसी गलती कर दी जिसके चलते फीफा अब उनपर एक्शन ले सकता है। अर्जेंटीना के प्लेयर्स ने सेमीफाइनल में जीत के बाद जश्न के दौरान फॉकलैंड आइलैंड्स के बैनर को दिखाया जिसमें इस तरह की हरकतें पूरी तरह से नियमों के अनुसार बैन है।

अटलांटा के मैदान पर हुए अर्जेंटीना और इंग्लैंड के बीच दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में जब मैच 2-1 के अंतर से डिफेंडिंग चैंपियन ने अपने नाम किया तो उसके बाद लो सेल्सो ने मतलब लास माल्विनास सन अर्जेंटीना लिखा हुआ एक बैनर दिखाया। यह फॉकलैंड आइलैंड्स पर अर्जेंटीना के दावे को दर्शाता है, जिसमें बैनर पर लिखे हुए शब्दों का मतलब लास माल्विनास सन अर्जेंटीना के हैं।

pc- x.com