FIFA World Cup 2026: ब्राजील को लग सकता हैं बड़ा झटका, शुरूआती मैच में टीम से बाहर हो सकते हैं नेमार

इंटरनेट डेस्क। 11 जून से शुरू होने जा रहे फीफा वर्ल्ड कप के पहले ही ब्राजील फुटबॉल टीम को बड़ा झटका लग सकता है। स्टार फुटबॉलर नेमार चोटिल हो गए हैं और उनके टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में खेलने की संभावना बेहद कम बताई जा रही है। टीम के डॉक्टर रोड्रिगो लासमार ने जानकारी देते हुए कहा कि 34 वर्षीय नेमार को पिंडली में ग्रेड-2 की चोट लगी है। 

उन्होंने बताया की शुरुआती मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार उन्हें फिट होने में करीब दो से तीन सप्ताह का समय लग सकता है। नेमार की चोट पर अपडेट देते हुए लासमार ने कहा, नेमार बुधवार को ग्रांजा कोमारी ट्रेनिंग बेस पहुंचे, जहां उनके सभी मेडिकल टेस्ट किए गए। जांच में उनके काफ में ग्रेड-2 इंजरी की पुष्टि हुई है।

ब्राजील अपना पहला विश्व कप मुकाबला 13 जून को मोरक्को के खिलाफ न्यू जर्सी के ईस्ट रदरफोर्ड में खेलेगा। इसी ग्रुप में हैती और स्कॉटलैंड की टीमें भी शामिल हैं। नेमार को कोच कार्लाे एंसेलोटी ने 26 सदस्यीय ब्राजीलियाई टीम में शामिल किया था। हालांकि, उनकी फिटनेस को लेकर पहले से सवाल उठ रहे थे। 

pc- vietnam.vn