FIFA World Cup 2026: जाने कब से शुरू हुआ था फीफा वर्ल्ड कप और अब कितनी हो चुकी हैं टीमों की संख्या

इंटरनेट डेस्क। दो दिनों के बाद में फुटबॉल का महाकुंभ शुरू होने जा रहा हैं। फीफा वर्ल्ड कप को देखने वालों की दुनियाभर में भारी तादाद है। दो दिनों बाद 11 तारीख की रात 12.30 बजे पहला मैच मैक्सिको बनाम द.अफ़्रीका के बीच होने जा रहा है। 

कब शुरू हुआ था वर्ल्ड कप
बता दें कि 1930 में ऊरुग्वे में पहला वर्ल्ड कप खेला गया था और अब यह यात्रा 2026 तक आ पहुंची है। 23वें वर्ल्ड कप में टीमों की संख्या 48 हो गई है। वर्ल्ड कप में इस दफ़ा पहली बार 48 टीमों के बीच 104 मैच खेले जाएंगे और 23वें वर्ल्ड कप का विजेता घोषित होगा।

कैसे बढ़कर हो गईं 32 से 48 टीमें?
1930 में उरुग्वे में हुए पहले वर्ल्ड कप से लेकर 1978 के अर्जेन्टीना वर्ल्ड कप तक वर्ल्ड कप तक 11वें वर्ल्ड कप में टीमें 13 से घटते बढ़ते 15 और 16 हो गईं।1982 में स्पेन में हुए 12वें वर्ल्ड कप से लेकर अमेरिका में 1994 में हुए 15वें वर्ल्ड कप तक टूर्नामेंट में 16 से बढ़कर 24 टीमों ने शिरकत की। 1998 में हुए 16वें वर्ल्ड कप से लेकर 2022 के क़तर में खेले गए 22वें वर्ल्ड कप तक 7 वर्ल्ड कप के दौरान फ़ुटबॉल के महाकुंभ में 32 टीमों के बीच मुक़ाबले खेले गए। 2026 में पहली बार दुनिया के तीन देश- अमेरिका, मैक्सिको और कनाडा के 16 शहरों में 48 टीमों के बीच 104 मैच खेले जाएंगे।

pc- houston.org