FIFA World Cup 2026:फीफा विश्व कप सेमीफाइनल की चार टीमें तय, 15 और 16 जुलाई को खेले जाएंगे मुकाबले

इंटरनेट डेस्क। फीफा विश्व कप सेमीफाइनल की चार टीमें तय हो गई हैं। इंग्लैंड और मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना ने अंतिम चार में जगह बना ली है, जहां उनका सामना पहले से ही अपनी जगह पक्की कर चुके फ्रांस और स्पेन से होगा। फुटबॉल की दुनिया के ये चार दिग्गज अब चमचमाती ट्रॉफी से महज दो कदम दूर हैं।

इस बार के सेमीफाइनल मुकाबले बेहद ब्लॉकबस्टर होने वाले हैं। फ्रांस और स्पेन के बीच सेमीफाइनल मुकाबला भारतीय समयानुसार 15 जुलाई को देर रात साढ़े 12 बजे से डलास स्टेडियम में होगा। अर्जेंटीना और इंग्लैंड के बीच दूसरा सेमीफाइनल भारतीय समयानुसार 16 जुलाई की देर रात अटलांटा स्टेडियम में खेला जाएगा।

दूसरी ओर, गत चौंपियन अर्जेंटीना ने भी देर रात खेले गए मुकाबले में स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल का टिकट कटाया। यह मैच भी तय समय में खत्म नहीं हुआ और एक्स्ट्रा टाइम तक गया, लेकिन अर्जेंटीना के चैंपियंस वाले मिजाज ने उन्हें पार लगा दिया।

pc- aaj tak