FIFA World Cup 2026: फ्रांस के उस्मान डेम्बेले ने इतिहास के पनों में दर्ज करवाया अपना नाम, कर दिया ये कारनामा

इंटरनेट डेस्क। फीफा वर्ल्ड कप 2026 में में शानदार खेल देखकने को मिला। फ्रांस के स्टार फॉरवर्ड उस्मान डेम्बेले ने इतिहास के पन्नों में अपना नाम स्वर्णिम अक्षरों से दर्ज करा लिया है। नॉर्वे के खिलाफ खेले गए मुकाबले में डेम्बेले ने मैदान पर पैर रखते ही तहलका मचा दिया और महज 32 मिनट के भीतर तीन बैक-टू-बैक गोल दागकर विश्व कप इतिहास की दूसरी सबसे तेज हैट्रिक लगा दी। 

मैच की शुरुआत के कुछ ही मिनटों में डेम्बेले ने अपने सटीक राइट-फुटेड शॉट से पहला गोल दागा, जिसके ठीक 14 मिनट बाद उन्होंने विपक्षी टीम के डिफेंस को छकाते हुए दूसरा गोल किया। इसके बाद 32वें मिनट में तीसरा गोल कर उन्होंने अपनी हैट्रिक पूरी की और फ्रांस को मजबूत स्थिति में लाकर खड़ा कर दिया।

डेम्बेले का यह धमाका इसलिए भी खास है क्योंकि वर्ल्ड कप इतिहास में उनसे तेज हैट्रिक बनाने का रिकॉर्ड सिर्फ ऑस्ट्रिया के एरिच प्रोब्स्ट के नाम है, जिन्होंने आज से ठीक 72 साल पहले (1954 में) चेकोस्लोवाकिया के खिलाफ महज 24 मिनट में तीन गोल दागे थे।

pc- outlookindia.com