FIFA World Cup 2026:भारत में कितने बजे से देख सकेंगे आप फीफा वर्ल्ड कप के मैच, जान ले अभी

इंटरनेट डेस्क। फुटबॉल का महाकुंभ शुरू होने जा रहा हैं, इसके लिए तैयारिया अंतिम चरण में है। फैंस के लिए एक बहुत बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। फीफा विश्व कप के मुकाबलों का समय भारतीय दर्शकों के लिहाज से बिल्कुल साफ हो गया है। इस बार फुटबॉल महाकुंभ के मैच देखने के लिए फैंस को अपनी रातों की नींद और सुबह का समय इसके नाम करना होगा।

क्योंकि उत्तरी अमेरिका के साथ भारत के समय का काफी अंतर है, भारतीय समयानुसार, फीफा विश्व कप 2026 के लीग स्टेज के सभी मुकाबले रात 9.30 बजे से शुरू होकर अगली सुबह 9.30 बजे तक अलग-अलग समय पर खेले जाएंगे। टूर्नामेंट की शुरुआत वैसे तो 11 जून से हो रही है, लेकिन भारत के दर्शकों के लिए पहला मैच 12 जून को भारतीय समयानुसार आधी रात को 12.30 बजे शुरू होगा।

कई मुकाबलों के लिए रात में जगना होगा
ग्रुप स्टेज और नॉकआउट के कई मैच भारतीय फुटबॉल प्रेमियों के लिए काफी अजीब समय पर शुरू होंगे। मैच देखने के लिए रात 1.30 बजे, 3.30 बजे, 4.30 बजे, सुबह 6.30 बजे और यहां तक कि सुबह 7.30 बजे भी टीवी के सामने बैठना होगा।

pc- britannica.com