fifa
FIFA World Cup 2026: ईरान अमेरिका में शांति समझौते के बाद ईरान की फुटबॉल टीम पहुंची अमेरिका
- byShiv
- 15 Jun, 2026
इंटरनेट डेस्क। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रविवार को एलान किया की ईरान के साथ शांति समझौता पूरा हो गया है। इस घोषणा से कुछ घंटे पहले ही ईरान की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम फीफा वर्ल्ड कप 2026 के लिए अमेरिका पहुंची। ईरान को अपना पहला मैच 15 जून को न्यूजीलैंड के साथ खेलना है, जो कैलिफॉर्निया के इंगलवुड शहर में खेला जाएगा।
ईरान की फुटबॉल टीम ने अपना ट्रेनिंग कैम्प मेक्सिको में लगाया है और अब तक पूरी टीम मेक्सिको में थी। अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता होने से कुछ घंटे पहले ईरान की टीम मेक्सिको के टिजुआना से उड़ान भरने के बाद लॉस एंजेलिस पहुंची।
अमेरिका और ईरान के बीच तनावपूर्ण हालातों को देखते हुए ईरान टीम के यूएसए आने पर अनिश्चितता बनी हुई थी। यह पहली बार है जब ईरानी टीम वर्ल्ड कप के दौरान अमेरिकी धरती पर पहुंची है।
pc- foxnews.com






