FIFA World Cup 2026: मैक्सिको ने रचा इतिहास, 40 साल बाद वर्ल्ड कप के नॉकआउट दौर में पहली जीत दर्ज की

इंटरनेट डेस्क। फीफा वर्ल्ड कप में फिर से बड़ा उल्टफेर देखेने को मिला है। मैक्सिको की टीम ने इस मैच में इतिहास रच दिया है। राउंड ऑफ 32 के नॉकआउट मुकाबले में मैक्सिको ने इक्वाडोर को 2-0 से शिकस्त देकर 40 साल बाद वर्ल्ड कप के नॉकआउट दौर में अपनी पहली जीत दर्ज की। इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही स्टेडियम में मौजूद हजारों फैंस जश्न में डूब गए। वहीं मेक्सिको की टीम प्रीकार्टर फाइनल का टिकट हासिल करने में कामयाब रही।

मैक्सिको ने पहले हाफ में ही मैच को पूरी तरह अपने नियंत्रण में ले लिया। टीम ने महज 9 मिनट के भीतर दो शानदार गोल दागकर इक्वाडोर को बैकफुट पर धकेल दिया। मैच का पहला गोल जूलियन क्विनोनेस (22 मिनट) ने किया, जो इस टूर्नामेंट में उनका तीसरा गोल है। इसके ठीक बाद स्टार खिलाड़ी राउल जिमेनेज (31 मिनट) ने बेहतरीन स्ट्राइक के जरिए टीम की बढ़त को 2-0 कर दिया। जिमेनेज का यह इंटरनेशनल करियर का 47वां गोल था, जिसके साथ ही वह देश के सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ियों की सूची में दूसरे नंबर पर आ गए हैं।

मैक्सिको की इस जीत ने एक पुराना इतिहास भी दोहरा दिया है। साल 1986 में जब मैक्सिको ने आखिरी बार वर्ल्ड कप की मेजबानी की थी तब इसी मैदान पर बुल्गारिया को 2-0 से हराकर उन्होंने आखिरी बार नॉकआउट मैच जीता था। इस बार 48 टीमों के नए फॉर्मेट के कारण मैक्सिको हालांकि अभी सीधे क्वार्टर फाइनल में नहीं पहुंचा है, लेकिन पिछले 7 वर्ल्ड कप से लगातार पहले नॉकआउट मैच में हारने के सिलसिले को तोड़ना टीम के लिए किसी बड़े जश्न से कम नहीं है।

pc- ndtv india