FIFA World Cup 2026: ईरानी टीम ने कहा हमे तुंरत अमेरिका छोड़ने कहा गया, जाना पड़ा मेक्सिको

इंटरनेट डेस्क। 11 जून से शुरू हुए फुटबॉल के महाकुंभ में जबरदस्त मैच देखने को मिल रहे है। हालांकि खबरें यह हैं की अमेरिका में फुटबॉल वर्ल्ड कप के दौरान ईरानी प्लेयर के गन सेलीब्रेशन पर विवाद हो गया। इस घटना के बाद ईरानी टीम को मैच के तुरंत बाद अमेरिका से मेक्सिको जाने को कहा गया। ईरान की टीम का बेस कैंप मेक्सिको है। अमेरिका में हर मैच के बाद ईरान को बेस कैंप लौटना होता है।

ईरान के कोच आमिर घालेनोई ने फीफा और अमेरिकी अधिकारियों पर आरोप लगाए कि टीम को आराम का वक्त भी नहीं मिला। उन्होंने कहा, हमें तुरंत मेक्सिको लौटने का आदेश दिया गया। इससे खिलाड़ियों की रिकवरी प्रभावित हुई। हमारा प्लान अगले दिन मेक्सिको स्थित बेस कैंप लौटने का था। लेकिन मैच के बाद टीम को आराम करने तक का समय तक नहीं दिया गया।

मंगलवार सुबह न्यूजीलैंड के खिलाफ ईरान ने मैच खेला। ईरान ने न्यूजीलैंड को 2-2 की बराबरी पर रोक दिया। ईरान के मिडफील्डर मोहम्मद मोहेबी ने भी एक गोल किया। इसके बाद उन्होंने गन सेलिब्रेशन किया था। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। कई फैंस ने आलोचना करते हुए उन पर प्रतिबंध लगाने की मांग की।

pc- danik bhaskar