FIFA World Cup 2026: सेमीफाइनल्स का शेड्यूल आया सामने, जाने भारत में आप कब देख सकेंगे मुकाबले
- byShiv
- 14 Jul, 2026
इंटरेनट डेस्क। फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल्स में पहुंचने वाली चारों टीमों का ऐलान हो चुका है। फ्रांस, स्पेन, इंग्लैंड और अर्जेंटीना ने सेमीफाइनल्स के लिए क्वालीफाई किया है। इन्हीं में से कोई एक टीम इस बार चैंपियन बनेगी। इन्हीं चार टीमों को रैंकिंग भी इस टूर्नामेंट की मिलेगी।
हालांकि, आप जान लीजिए कि इंडिया के समय के अनुसार फुटबॉल विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल्स का शेड्यूल क्या है? इन टीमों के सेमीफाइनल भी शेड्यूल हो गए हैं। यूएसए, कनाडा और मेक्सिको में खेले जा रहे इस मेंस फुटबॉल टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल मैच में फ्रांस और स्पेन की भिड़ंत होगी, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड और अर्जेंटीना की भिड़ंत देखने को मिलेगी। अमेरिका समय के अनुसार दोनों सेमीफाइनल मैच दोपहर को 3-3 बजे शुरू होंगे, लेकिन उस समय भारत में टाइमिंग अलग होगी। यहां तक कि डेट भी बदल चुकी होगी। दरअसल, यूएसए और भारत के समय में साढ़े 9 घंटे का फर्क है। अमेरिका के डलास में पहला सेमीफाइनल मैच 14 जुलाई की दोपहर को 3 बजे से शुरू होगा, जो फ्रांस और स्पेन के बीच खेला जाएगा। हालांकि, उस समय भारत में 15 जुलाई हो चुकी होगी। 14 और 15 जुलाई की रात को साढ़े 12 बजे से आप भारत में यह मैच देख पाएंगे।
दूसरा सेमीफाइनल अटलांटा से लाइव होगा। 15 जुलाई को यह मैच इंग्लैंड और अर्जेंटीना के बीच है, लेकिन यह मैच भारत में 15 और 16 जुलाई की रात को साढ़े 12 बजे से देखा जा सकेगा।
pc- live mint






