FIFA World Cup 2026: स्पेन के गोलकीपर साइमन ने तोड़ा 36 साल पुराना रिकॉर्ड, कर दिया ये कारनामा

इंटरनेट डेस्क। स्पेन के गोलकीपर उनाई साइमन ने विश्व कप फुटबॉल के इतिहास में बड़ा कारनामा किया है। उन्होंने सबसे लंबे समय तक गोल न खाने का 36 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। उन्होंने ऑस्ट्रिया के खिलाफ 3-0 की जीत में मौजूदा विश्व कप में लगातार चौथी बार क्लीन शीट (एक भी गोल नहीं खाना) हासिल की।

साइमन के इस रिकॉर्ड की शुरुआत पिछले विश्व कप से हुई थी और उन्होंने अभी तक विश्व फुटबॉल के सर्वाेच्च मंच पर 519 मिनट तक कोई गोल नहीं होने दिया है। इस तरह से उन्होंने इटली के मशहूर गोलकीपर वाल्टर ज़ेंगा का 1990 में बनाया गया रिकॉर्ड तोड़ दिया। जिन्होंने तब लगातार 517 मिनट तक कोई गोल नहीं होने दिया और पांच मैचों में लगातार क्लीन शीट रखीं थी। 

साइमन को मौजूदा विश्व कप में सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर में शामिल नहीं किया गया लेकिन इस 29 वर्षीय खिलाड़ी ने अपने शानदार खेल से विश्व कप की रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज कर दिया।

pc-.ratopati.com