FIFA World Cup 2026: स्पेन फीफा विश्वकप के फाइनल में, दूसरा सेमीफाइनल अर्जेंटीना और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा

इंटरनेट डेस्क। स्पेन ने फीफा विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में फ्रांस को शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। स्पेन ने 16 साल बाद ये बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इसके साथ ही दूसरे सेमीफाइनल में अर्जेंटीना और इंग्लैंड 24 साल बाद आमने-सामने होंगे। दोनों के बीच दूसरा सेमीफाइनल गुरुवार देर रात अटलांटा स्टेडियम में भारतीय समय के हिसाब से 12.30 बजे से खेला जाएगा। वर्ल्ड कप में दोनों की पिछली भिड़ंत 2002 में हुई थी।

इस मुकाबले में सबकी नजरें लियोनेल मेसी और हैरी केन पर रहेंगी। मेसी इस वर्ल्ड कप में 8 गोल कर गोल्डन बूट की रेस में दूसरे स्थान पर हैं। वहीं इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन अब तक 6 गोल कर चुके हैं।

दोनों टीमों के बीच अब तक 14 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं। इनमें इंग्लैंड ने 6, जबकि अर्जेंटीना ने 3 मैच जीते हैं। 5 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। वर्ल्ड कप इतिहास में यह दोनों टीमों की छठी भिड़ंत होगी। इससे पहले खेले गए पांच मुकाबलों में इंग्लैंड ने 3 और अर्जेंटीना ने 2 मैच जीते हैं।

pc- esquireindia.co.in