FIFA World Cup 2026: ट्रंप की फीफा अध्यक्ष को धमकी, अमेरिकी खिलाड़ी का रेड कार्ड रद्द करवाया, मचा बवाल
- byShiv
- 07 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। फीफा वर्ल्ड कप में एक नया विवाद सामने आया है। जानकारी के अनुसार फीफा विश्व कप 2026 के बीच अमेरिका के स्ट्राइकर फोलारिन बालोगुन का एक मैच का बैन हटाए जाने के बाद नया विवाद खड़ा हो गया है। इस फैसले के बाद फीफा की निष्पक्षता पर सवाल उठ रहे हैं। कहा जा रहा हैं की ट्रंप ने फीफा अध्यक्ष को धमकी दी है। विवाद इसलिए भी बढ़ गया क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फैन्टिनो के बीच हुई बातचीत के बाद बालोगुन को अपील में राहत मिल गई।
खबरों की माने तो अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, डोनाल्ड ट्रंप ने जियानी इन्फैन्टिनो से बातचीत के दौरान बालोगुन को दिखाए गए रेड कार्ड और उस पर लगे एक मैच के प्रतिबंध को लेकर सवाल किए। इसके बाद अपील की प्रक्रिया शुरू हुई, जिसमें अमेरिकी सरकार ने कुछ अतिरिक्त सबूत भी पेश किए। आखिरकार अपील बोर्ड ने खिलाड़ी के पक्ष में फैसला सुनाया।
एक अमेरिकी अधिकारी ने कहा, राष्ट्रपति और इन्फैन्टिनो के बीच बातचीत हुई थी। राष्ट्रपति यह समझना चाहते थे कि रेड कार्ड क्यों दिया गया और खिलाड़ी को निलंबित क्यों किया गया। अपील की प्रक्रिया एक स्वतंत्र बोर्ड के जरिए चलती है। अमेरिकी सरकार ने कुछ अतिरिक्त सबूत भी उपलब्ध कराए, जिनका अपील के दौरान इस्तेमाल किया गया।
pc- india.com, HT






