FIFA World Cup 2026: बीच वर्ल्ड कप ट्यूनीशिया ने टीम के हेड कोच को किया बाहर, ये कारण आया सामने
- byShiv
- 16 Jun, 2026
इंटरनेट डेस्क। फीफा वर्ल्ड कप चल रहा हैं और वर्ल्ड कप के 5वें दिन ट्यूनीशिया को फीफा वर्ल्ड कप के अपने पहले मैच में सोमवार को स्वीडन के हाथों 5-1 से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था। इस हार के बाद टीम के हेड कोच ट्यूनीशिया को हटा दिया गया ह। साबरी लामूची को इस साल की शुरुआत में ही जनवरी में ही नियुक्त किया गया था।
जानकारी के अनुसार लामूची पहले से आलोचनाओं के घेरे में थे, क्योंकि ट्यूनीशिया को ब्रसेल्स में टूर्नामेंट से पहले एक फ्रेंडली मैच में बेल्जियम से 5-0 से हार का सामना करना पड़ा था। साबरी लामूची को बर्खास्त करने के बाद ट्यूनीशिया के पूर्व कप्तान वाहबी खज़री को जारी वर्ल्ड कप के लिए टीम का अंतरिम मैनेजर नियुक्त किया गया है।
स्वीडन के खिलाफ मिली हार के बाद लामूची ने अपनी निराशा ज़ाहिर की थी और इस हार को मुश्किल और दर्दनाक बताया था और माना था कि इतनी बड़ी हार के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत करना उनकी टीम के लिए एक बड़ा झटका है।
pc-ndtv






