FIFA World Cup 2026: विश्व कप जीतने वाली टीम को मिलेंगे 470 करोड़ रुपए, नहीं लौटेंगे कोई भी खाली हाथ

इंटरनेट डेस्क। फीफा विश्व कप में फाइनल का एक मैच बचा हैं और उसके बाद दुनिया के सामने एक टीम ऐसी होगी जो फीफा विश्व कप का खिताब अपने नाम करेगी। अब फाइनल मुकाबला स्पेन और अर्जेंटीना के बीच होगा। जो भी इस खिताब को जीतेगा वो करोड़ा अरबों रुपए लेकर लौटेगा। वहीं सेमीफाइनल से बाहर होने वाली दोनों टीमें भले ही चमचमाती हुई ट्रॉफी न उठाएं, पर वे खाली हाथ घर नहीं लौटेंगीं, क्वार्टर फाइनल, राउंड ऑफ 16 और ग्रुप स्टेज से बाहर होने वाली टीमें इस महाकुंभ से करोड़ों कमाकर घर लौटी हैं।

विजेता को क्या मिलेगा
फीफा विश्व कप 2026 के लिए कुल प्राइज मनी 871 मिलियन डॉलर यानी लगभग 8200 करोड़ रुपए तय की गई है। तीसरे स्थान की टीम 29 मिलियन डॉलर और चौथे नंबर की टीम 27 मिलियन डॉलर की राशि लेकर घर लौटेगी।

फीफा विश्व कप 2026 के विनर को 50 मिलियन यूएस डॉलर (470 करोड़ रुपए) मिलेंगे. रनर अप को 33 मिलियन डॉलर (करीब 277 करोड़ रुपए) मिलेंगे। क्वार्टर फाइनल में कुल आठ टीमों ने हिस्सा लिया था। इन सभी टीमों को 19 मिलियन डॉलर मिले हैं। राउंड ऑफ 16 में पहुंचने वाली टीमों को 15 मिलियन डॉलर मिले हैं। ग्रुप स्टेज से बाहर होने वाली तीसरे नंबर की टीम को 11 मिलियन डॉलर और चौथे नंबर की टीम को 9 मिलियन डॉलर मिले हैं।

pc- amar ujala