FIFA World Cup 2026: पुर्तगाल के खिलाफ गोल दागते ही योन वीसा ने रचा इतिहास, कांगो के लिए...
- byShiv
- 18 Jun, 2026
इंटरनेट डेस्क। फीफा वर्ल्ड कप 2026 में लगातार मैच खेले जा रहे है। बुधवार को ग्रुप के का एक रोमांचक मुकाबला पुर्तगाल और डीआर कांगो के बीच ह्यूस्टन स्टेडियम में खेला गया। मैच से पहले उम्मीद जताई जा रही थी कि यह मुकाबला पुर्तगाल की टीम आसानी से अपने नाम कर लेगी। मगर मैच जब समाप्त हुआ तो रोनाल्डो के चाहने वाले निराश थे। टीम को कांगो के खिलाफ ड्रॉ पर मैच को समाप्त करना पड़ा।
इस मैच के दौरान एक ऐसा भी नाम रहा जिसके खेल को देख हर कोई हैरान था। वो थे डीआर कांगो के सेंटर स्ट्राइकर योन वीसा पुर्तगाल की टीम ने छठे मिनट में ही जोआओ नेविस के शानदार हेडर के बदौलत 1-0 की बढ़त बना ली थी। मगर इंजरी टाइम में योन वीसा ने भी हेडर के जरिए गोल दागते हुए अपनी टीम को 1-1 की बराबरी पर ला दिया।
फीफा में गोल दागने वाले कांगो के पहले फुटबॉलर बने वीसा
पुर्तगाल के खिलाफ पिछले मुकाबले में वीसा की तरफ से लगाया गोल फीफा वर्ल्ड कप में कांगो का पहला गोल है। टीम ने पहली बार साल 1974 में प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था। उस दौरान कांगो की तरफ से एक गोल भी देखने को नहीं मिला था। अब 52 साल बाद फिर से फीफा में टीम आई है। जहां पहले मुकाबले में ही वीसा ने गोल दागते हुए अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज करा लिया है।
pc- ndtv india






