इंटरेनट डेस्क। आपने बंदरों को शरारत करते हुए देखा होगा, वो इधर से उधर उछल कूद करते रहते हैं, निडर और इंसानों के बीच बेखौफ घूमते रहते है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बंदर भी कुछ चीजों से बेहद डरते हैं और उस डर के पीछे पुख्ता वैज्ञानिक वजहें हैं। बंदरों का सबसे बड़ा डर सांप होता है, रिसर्च में सामने आया है कि बंदरों के दिमाग में सांप को पहचानने के लिए अलग तरह की विजुअल प्रोसेसिंग होती है, जैसे ही उन्हें सांप जैसी आकृति दिखती है, उनका शरीर तुरंत अलर्ट मोड में चला जाता है।
क्या कहता हैं रिसर्च
खबरों के अनुसार यह डर जन्मजात होता है, यानी कई बार बंदर ने कभी असली सांप देखा भी नहीं होता, फिर भी वह सांप की तस्वीर, खिलौने या सांप जैसी हरकत देखकर घबरा जाता है, क्योंकि सांप जंगल में बंदरों के प्राकृतिक दुश्मन रहे हैं। सिर्फ सांप ही नहीं, बल्कि बड़े शिकारी पक्षी, जैसे चील और बाज, भी बंदरों के लिए खतरनाक माने जाते हैं। खुले इलाकों में बंदर जैसे ही ऊपर से किसी बड़े पक्षी की परछाई देखते हैं, वे तुरंत शोर मचाने लगते हैं और झुंड में भागने लगते हैं।
इन चीजों से भी लगता है डर
जानकारी के अनुसार बंदर कुछ आवाजों से भी डरते हैं, तेज और अनजान आवाजें, खासकर पटाखों जैसी आवाज या अचानक बजने वाले सायरन, बंदरों को असहज कर देते हैं। यही वजह है कि कई जगहों पर बंदरों को भगाने के लिए तेज आवाजों का इस्तेमाल किया जाता है, बंदर अचानक दिखने वाली चीजों से भी डर जाते हैं, जैसे खुलती हुई छतरी, चमकदार शीशा या अचानक हिलती हुई कोई वस्तु।
pc- hindustan





