France: छात्रों की मांगों से शुरू हुआ प्रोटेस्ट पूरे देश में फैला, राष्ट्रपति की अपील बेअसर, प्रदर्शनकारी हुए हिंसक
- byShiv
- 27 Oct, 2026
इंटरनेट डेस्क। फ्रांस में पिछले दो हफ्तों से लगातार प्रोटेस्ट हो रहा है। छात्रों की मांगों से शुरू हुआ प्रोटेस्ट अब पूरे देश में फैल गया है। राजधानी पेरिस समेत फ्रांस के अलग-अलग शहरों में लाखों लोग सड़कों पर है। नारेबाजी हो रही है। आगजनी हो रही है। दुकानों को लूटा जा रहा है। सड़कों पर प्रदर्शनकारी हिंसक हो रहे हैं।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पेरिस के अलावा लियोन, क्लेरमोंट-फेरां और स्ट्रासबर्ग में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस को गोले दाग कर भीड़ को खदेड़ा। वहीं, नीस और नांतेस में वॉटर कैनन का इस्तेमाल करके प्रदर्शनकारियों को कंट्रोल करने की कोशिश की गई। इस बीच राष्ट्रपति मैक्रों ने लोगों से आंदोलन खत्म करने की अपील की है, लेकिन प्रदर्शनकारी पीछे हटने को तैयार नहीं हैं।
प्रोटेस्ट में हजारों की संख्या में छात्र भी शामिल हुए। शुरुआत में यह प्रोटेस्ट पेरिस के स्कूलों में शिक्षकों की कमी और खराब हालात को लेकर था। जो अब ये बढ़कर सैलरी, पेंशन और आर्थिक असमानता के खिलाफ बड़े राष्ट्रव्यापी आंदोलन में बदल गया है।
pc- aaj tak






