धोखाधड़ी वाले दिवाली ऑफर आपका बैंक अकाउंट कर सकते हैं खाली, इन WhatsApp फीचर्स से करें नकली मैसेज की पहचान
- byvarsha
- 26 Oct, 2026
PC: JAGRAN
भारत में दिवाली का त्योहारी सीजन शुरू हो गया है। इसका मतलब है कि ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म पर ऑफर्स और डिस्काउंट की भरमार है। स्मार्टफोन से लेकर घरेलू सामान तक हर जगह ऑफर्स मिल रहे हैं। हालांकि, इन ऑफर्स के दौरान स्कैमर्स भी अपना गेम खेल रहे हैं और लोगों को ठगने के नए-नए तरीके ढूंढ रहे हैं। शॉपिंग प्लेटफॉर्म के नाम पर स्कैमर्स यूजर्स को मैसेज भेजते हैं और खतरनाक पेमेंट लिंक भेजते हैं या फोन हैक करने के लिए नकली APK फाइल्स की मदद लेते हैं। जब यूजर्स स्कैमर्स के जाल में फंस जाते हैं, तो उनके बैंक अकाउंट पल भर में खाली हो जाते हैं।
ऐसे स्कैम आमतौर पर WhatsApp मैसेज के जरिए किए जाते हैं। इसलिए, WhatsApp यूजर्स के लिए किसी भी अनजान नंबर से आए मैसेज को खोलने से पहले सावधान रहना बहुत जरूरी है। अब हम आपको WhatsApp के 5 ऐसे फीचर्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके जरिए आप स्कैमर्स से सुरक्षित रह सकते हैं।
साइलेंस अननोन कॉलर्स फीचर
अनजान नंबरों से आने वाले WhatsApp कॉल्स से सुरक्षित रहने के लिए आप साइलेंस अननोन कॉलर्स फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं। जैसे ही आप इस फीचर को ऑन करेंगे, आप अनजान नंबरों से आने वाले कॉल्स की रिंग नहीं सुन पाएंगे। अनजान नंबरों से आने वाले कॉल्स आपकी कॉल लिस्ट में दिखाई देंगे। अगर आप कॉल रिसीव नहीं करते हैं, तो स्कैमर आपको धोखा नहीं दे पाएंगे। इसके लिए WhatsApp सेटिंग्स में जाएं, प्राइवेसी ऑप्शन खोलें और कॉल्स ऑप्शन चुनें। यहां आपको साइलेंस अननोन कॉलर्स फीचर दिखेगा, इसे ऑन कर दें।
अनजान कॉल उठाने से पहले दिखेगी डिटेल्स
WhatsApp ने दावा किया है कि एंड्रॉयड यूज़र्स को अब ऐसे नंबरों की स्क्रीन पर ज़्यादा जानकारी दिखेगी, जो उनकी फोनबुक में सेव नहीं हैं। इससे यह साफ पता चल जाएगा कि नंबर किसी कॉमन ग्रुप का मेंबर है या नहीं और नंबर इंडिया का है या नहीं। आप बातचीत शुरू करने से पहले ही पहचान पाएंगे कि कॉल असली है या नकली।
टू-स्टेप वेरिफिकेशन इनेबल करें
WhatsApp का टू-स्टेप वेरिफिकेशन फीचर यूज़र्स को किसी भी तरह की चोरी और हैकिंग से बचाता है। यह आपको पुराने 6-डिजिट के PIN की जगह एक स्ट्रॉन्ग पासवर्ड सेट करने का ऑप्शन देता है। जिसमें आप लेटर और स्पेशल कैरेक्टर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
कॉन्टेक्स्ट कार्ड
अगर आपको किसी अनजान यूज़र से कोई संदिग्ध मैसेज मिलता है, जिसमें भारी डिस्काउंट या ऑफर्स का दावा किया गया हो, तो आप उस नंबर को ब्लॉक और रिपोर्ट कर सकते हैं। याद रखें, मैसेज में दिए गए किसी भी लिंक पर क्लिक न करें और कोई भी अटैचमेंट डाउनलोड न करें। इसके अलावा, ऐसी चैट के लिए 'कॉन्टेक्स्ट कार्ड' आपको कई तरह की जानकारी दे सकते हैं। जैसे, क्या अकाउंट हाल ही में बनाया गया था, क्या उस अनजान नंबर के साथ आपके कोई कॉमन ग्रुप हैं, SIM कार्ड किस देश का है, और भी बहुत कुछ।
लिंक किए गए डिवाइस पर नज़र रखें
अक्सर, स्कैमर आपके WhatsApp अकाउंट को किसी दूसरे सिस्टम से लिंक करके आपको धोखा देने की कोशिश करते हैं। अगर कोई संदिग्ध डिवाइस WhatsApp से लिंक करने की कोशिश करता है, तो WhatsApp तुरंत आपको एक नोटिफिकेशन भेजकर चेतावनी देगा कि यह एक स्कैम हो सकता है।






