French Open 2026: फाइनल में जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने जीत की हासिल, रचा इतिहास

इंटरनेट डेस्क। फ्रेंच ओपन 2026 फाइनल (पुरुष) मुकाबले में जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव  ने जीत हासिल की है। यह उनका पहला ग्रैंड स्लेम टाइटल है। इससे पहले वे तीन बार अलग-अलग ग्रैंड स्लेम टाइटल के फाइनल में पहुंचकर हार गए थे। लेकिन इस बार उन्होंने जीत दर्ज की और इतिहास रचा है। 

ज्वेरेव ने फाइनल में इटली के फ्लेवियो कोबोली  को हराया। वर्ल्ड नंबर तीन खिलाड़ी ज्वेरेव और इन फॉर्म प्लेयर कोबोली के बीच कांटे का मुकाबला हुआ। ज्वेरेव ने कोबोली को 6-1, 4-6, 6-4, 6-7 (5), 6-1 से मात दी।

ज्वेरेव ने इस जीत के साथ इतिहास रच दिया,वह फेंच ओपन जीतने वाले पहले जर्मन पुरुष खिलाड़ी हैं। ज्वेरेव को इसबार खिताब का सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा था।

pc- pbs.org