G-7 Summit: G-7 समिट में पीएम मोदी और ट्रंप के बीच मुलाकात, 16 महीनों के बाद मिले दोनों नेता

इंटरनेट डेस्क। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के एवियन शहर में आयोजित हो रहे जी-7 समिट में शामिल हुए है। यहां मोदी की उनके समकक्ष कई नेताओं के साथ में चर्चा हुई है। सबसे बड़ी मुलाकात जो दुनियाभर की नजरों में रही वह पीएम मोदी और ट्रंप के बीच की रही। पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प के बीच फ्रांस के एवियन शहर में जी-7 समिट के दौरान मुलाकात हुई। दोनों के बीच करीब 5 मिनट तक बात हुई। मीटिंग में दोनों एक-साथ बैठे नजर आए।

16 महीनों के बाद मिले हैं
मीडिया रिपोटर्स की माने तो यह मुलाकात 16 महीनों के बाद हुई है। प्रधानमंत्री और अमेरिकी राष्ट्रपति जी7 आउटरीच सेशन में भी साथ-साथ बैठे नजर आए। दोनों की पिछली मुलाकात फरवरी 2025 में व्हाइट हाउस में हुई थी। जी-7 समिट के लिए मंगलवार दोपहर एवियन पहुंचने पर मोदी का फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने स्वागत किया। जी-7 के देशों के राष्ट्राध्याक्षों ने ग्रुप फोटो भी खिंचवाई।

मेलोनी से मिले
इसी बीच मोदी और इटालियन पीएम जॉर्जिया मेलोनी की बातचीत भी हुई। मेलोनी ने मोदी से कहा- दोबारा मिलकर अच्छा लगा, हम इंस्टाग्राम पर सबसे फेमस हैं। मोदी पिछले महीने 5 देशों के दौरे पर गए थे। जहां उन्होंने रोम में पीएम मेलोनी को मेलोडी टॉफी दी थी।

PC- danik bhaskar,republicbharat.com,parbhat khabar