Gadar 3:सनी की गदर को 25 साल पूरे, जाने कब से शुरू होने जा रही गदर 3 की शूटिंग

इंटरनेट डेस्क। गदर एक प्रेम कथा की रिलीज को 25 साल पूरे हो गए हैं। इस फिल्म ने आमिर खान की मूवी लगान के साथ क्लैश के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई की थी। हाल ही में 22 साल बाद फिल्म का सीक्वल आया और इसने भी सनी देओल का धमाकेदार कमबैक करवाया।

गदर और गदर 2 के बाद अब इंतजार गदर 3 का है। लंबे समय से फिल्म को लेकर चर्चा हो रही है। फिल्म की सकीना उर्फ अमीषा पटेल ने भी हिंट दिया था कि गदर 3 जरूर आएगी। अब खुद अनिल शर्मा ने फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट दे दिया है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो डायरेक्टर अनिल शर्मा ने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में गदर 3 की शूटिंग पर बड़ा अपडेट दिया है। उनका कहना है कि वह न्यूक्लियर बम जैसी कहानी के साथ बड़े पर्दे पर कमबैक करेंगे। जब निर्देशक से पूछा गया कि क्या गदर 3 बन रही है? तब उन्होंने कहा, जब उत्कर्ष (अनिल शर्मा के बेटे और एक्टर) बड़े हो गए, तो लोग कहने लगे कि जीते (गदर में उनका किरदार) की कहानी लाओ। अनिल शर्मा ने फिल्म की शूटिंग को लेकर कहा, अगर मुझे न्यूक्लियर बम जैसी कहानी मिलेगी तभी मैं इसे बनाऊंगा। हम स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं और भगवान ने चाहा तो सब ठीक रहा तो हम अगले साल गदर 3 शुरू करेंगे।

pc- bhaskar