Ganesh Chaturthi 2026: 14 या फिर 15 सितंबर कब हैं गणेश चतुर्थी, जाने स्थापना का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा

इंटरनेट डेस्क। हर साल भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को देशभर में गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जाता है। इसी दिन से गणेश उत्सव का शुभारंभ होता है। मान्यता है कि, इस शुभ अवसर पर भक्तजन अपने घर गणपति जी को लाते हैं और विधि-विधान से उनकी पूजा-अर्चना करते हैं। इस दौरान गणेश जी की स्थापना से लेकर पूजा-पाठ, भोग-व्रत और विसर्जन तक कई नियमों का पालन भी किया जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं इस साल गणेश चतुर्थी कब है और बप्पा की स्थापना के शुभ मुहूर्त क्या रहेंगे।

गणेश चतुर्थी 2026 कब है?
पंचांग के अनुसार, चतुर्थी तिथि का आरंभ 14 सितंबर 2026 को सुबह 7 बजकर 6 मिनट पर होगा और इसका समापन 15 सितंबर 2026 को सुबह 7 बजकर 44 मिनट पर होगा। उदया तिथि के अनुसार, गणेश चतुर्थी का पर्व 14 सितंबर 2026, सोमवार को ही मनाया जाएगा। इसी दिन गणपति जी की स्थापना की जाएगी। 

गणेश स्थापना और पूजा का शुभ मुहूर्त 
सुबह 11.02 बजे से दोपहर 1.31 बजे तक रहेगा।

कैसे करें बप्पा की स्थापना?
 गणेश जी को घर लाने से पहले पूजा स्थल को अच्छी तरह से साफ करें और उसे फूलों, रंगोली और अन्य सजावटी सामानों से सजाएं

 शुभ मुहूर्त में भगवान गणेश की प्रतिमा एक वेदी पर स्थापित करें

वेदी पर लाल या पीला वस्त्र बिछाएं, पूजा शुरू करने से पहले हाथ में जल, फूल और चावल लेकर व्रत या पूजा का संकल्प लें

सबसे पहले ‘ॐ गं गणपतये नमः’ मंत्र का जाप करते हुए भगवान गणेश का आह्वान करें

भगवान गणेश की मूर्ति को पंचामृत से स्नान कराएं, स्नान के बाद उन्हें नए वस्त्र और आभूषण पहनाएं

 भगवान गणेश को उनका सबसे प्रिय भोग मोदक और लड्डू अर्पित करें, इसके साथ ही उन्हें दूर्वा घास, लाल फूल और सिंदूर भी चढ़ाएं, अंत में पूरे परिवार के साथ भगवान गणेश की आरती करें।

pc- mimisandalwood.com