Ganesh Chaturthi 2026: किस भी दिन गणेश जी को नहीं चढ़ानी चाहिए ये चीजें, हो सकता हैं आपके साथ...
- byShiv
- 12 Sep, 2026
इंटरनेट डेस्क। हम हर दिन भगवान की पूजा अर्चना करते हैं और सेवा करते है। लेकिन हर दिन अलग अलग भगवान को समर्पित होता है। वैसे आज हम किसी वार की बात नहीं कर रहे है। आज हम बात कर रहे हैं गणेश चतुर्थी की जो दो दिन बाद हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रतिवर्ष भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जाता है। इस दिन विधि विधान के साथ में गणेश जी की पूजा की जाती है। लेकिन आज हम यह जानेंगे की गणेश क्या चीजें नहीं चढ़ानी चाहिए।
गणेश जी को न चढ़ाएं तुलसी
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार,गणेश जी को तुलसी दल चढ़ाने की मनाही होती है। गणेश जी को भूलकर भी तुलसी नहीं चढ़ाई जाती है।
केतकी का फूल
शंकर जी के अलावा गणेश जी को भी केतकी का फूल चढ़ाने की मनाही होती है। पौराणिक कथा के अनुसार, भगवान विष्णु और ब्रह्मा जी में कौन श्रेष्ठ है? इस बात को लेकर युद्ध हो रहा था। तब शिव जी ने एक रास्ता निकाला था। लेकिन केतकी के फूल के साथ मिलकर ब्रह्मा जी ने छल करना चहा। भगवान शिव ने ब्रह्मा जी के इस छल को समझ लिया और अत्यंत क्रोधित हुए। तभी उन्होंने केतकी के फूल को श्राप दिया कि अब से उनकी पूजा में यह फूल स्वीकार नहीं किया जाएगा।
टूटा हुआ चावल
भगवान गणेश को अर्पित किए जाने वाले चावल यानी अक्षत चढ़ाते समय थोड़ा ध्यान रखने की जरूरत है। कभी भी गणेश जी को टूटा हुआ चावल नहीं चढ़ाना चाहिए, क्योंकि यह अपूर्णता और विघ्न का संकेत देता है।
pc- cosmicstudio.in






