Gig Workers Strike:नहीं मिलेगी आज ऑनलाइन सर्विसेज, Swiggy-Zomato ने की महाहड़ताल, जाने क्या हैं इनकी डिमांड

इंटरनेट डेस्क। आज लोगों को ऑनलाइन डिलिवरी के लिए परेशान होना पड़ सकता है। जानकारी के अनुसार देशभर के गिग वर्कर्स ने पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ बड़ा आंदोलन शुरू करने का ऐलान किया है। 16 मई (शनिवार) को दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक जीआईपीएसयू के आह्वान पर लाखों डिलीवरी पार्टनर्स और कैब ड्राइवर्स ऐप्स से लॉग ऑफ कर हड़ताल पर रहेंगे।

ये सेवाएं रहेगी प्रभावित
Swiggy, Zomato, Blinkit, Zepto, Ola, Uber और Rapido जैसी कंपनियों की सेवाएं इस दौरान बड़े पैमाने पर प्रभावित रहेंगी।

क्यों रखी गई हैं हड़ताल
मीडिया रिपोटर्स की माने तो यूनियन ने मुख्य मांग रखी है कि न्यूनतम ₹20 प्रति किलोमीटर की दर तय की जाए, ताकि ईंधन की बढ़ती लागत का बोझ कामगारों पर न पड़े। यूनियन का कहना है कि अगर कंपनियां और सरकार इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठातीं तो आंदोलन तेज और लंबा हो सकता है। 15 मई को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई, क्योंकि तेल कंपनियों ने वैश्विक ऊर्जा कीमतों में हुई वृद्धि का कुछ हिस्सा उपभोक्ताओं पर डाल दिया। ऐसे में गिग वर्कर्स, जो ज्यादातर दोपहिया वाहनों (स्कूटर, बाइक) पर निर्भर हैं, इसकी सबसे ज्यादा मार झेल रहे हैं।

pc- progressive.international