Gold Silver Price: देशभर में आज क्या हैं सोने को भाव, देखने को मिली गिरावट, चांदी का रेट भी आया सामने

इंटरनेट डेस्क। सोने-चांदी की कीमतों में कई दिनों से बदलाव देखा जा रहा है। लगातार उतार चढ़ाव के बीच आज 14 सितंबर को ज्यादातर बड़े शहरों में सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिली है। आज की बात करें तो  मुंबई, कोलकाता, चेन्नई और बेंगलुरु जैसे शहरों में भी सोने के भाव में गिरावट आई है।

देश के बड़े शहरों में आज क्या हैं सोने का भाव?
देश की राजधानी दिल्ली में 14 सितंबर को 24 कैरेट सोना ₹1,54,720 प्रति 10 ग्राम पर है। वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत ₹1,41,840 प्रति 10 ग्राम है। अन्य शहरों की बात करें तो मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट सोना ₹1,54,570 और 22 कैरेट सोना ₹1,41,690 प्रति 10 ग्राम है। चेन्नई में भी यही भाव है, अहमदाबाद और भोपाल में 24 कैरेट सोना ₹1,54,620, जबकि 22 कैरेट सोना ₹1,41,740 प्रति 10 ग्राम है। जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ में 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,54,720 और 22 कैरेट का भाव ₹1,41,840 प्रति 10 ग्राम है।

चांदी की कीमत क्या हैं
सोने के साथ चांदी के भाव में भी गिरावट देखने को मिली है। 14 सितंबर की सुबह चांदी घटकर करीब ₹2,44,900 प्रति किलोग्राम पर आ गई। पिछले हफ्ते चांदी की कीमत में करीब ₹5,000 की गिरावट दर्ज हुई थी।

pc- pragativadi.com