Gold Silver Price: जाने आज क्या हैं गोल्ड सिल्वर के ताजा रेट, लेने जा रहे हैं तो जान ले कीमत

इंटरनेट डेस्क। सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उतार चढ़ाव का दौर जारी है। आज  29 सितंबर को भी गोल्ड-सिल्वर रेट फिसल गया है। चांदी का भाव 1404 रुपये गिरकर 226038 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा है। सोना भी 139 रुपये गिरकर 146665 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है।

आज सोने की कीमत कितनी?
आज 29 सितंबर 2026 को सोने के भाव लगभग हर शहर में एक जैसे नजर आ रहे हैं। 24 कैरेट सोना करीब 15,016 रुपये प्रति ग्राम के आसपास चल रहा है, जबकि 22 कैरेट 13,764 रुपये और 18 कैरेट 11,262 रुपये के आसपास है।

चांदी का रेट कितना है?
तीन दिन तक चांदी के भाव एक जैसे रहने के बाद अब लगातार दूसरे दिन इसमें गिरावट आई है। इन दो दिनों में एक किलो चांदी करीब ₹5,100 सस्ती हो चुकी है। आज दिल्ली में एक किलो चांदी ₹100 और कम होकर ₹2,39,900 पर आ गई है, मुंबई और कोलकाता में भी यही भाव चल रहा है।

शहर24K/ग्राम22K/ग्राम18K/ग्राम
अहमदाबाद15,02113,76911,267
वडोदरा15,02113,76911,267
पुणे15,01613,76411,262
केरल15,01613,76411,262
हैदराबाद15,01613,76411,262
बैंगलोर15,01613,76411,262
कोलकाता15,01613,76411,262
दिल्ली15,03113,77911,277
मुंबई15,01613,76411,262


pc- english.mathrubhumi.com