Gold silver price: जाने आज क्या भाव हैं सोना और चांदी का, मिलेगा आपको इस रेट में

PC- upstox.com

इंटरनेट डेस्क। पश्चिम एशिया में बढ़ रहे संकट के कारण देश में सोना चांदी के भावों में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। ईरान-अमेरिका तनाव के चलते सोने की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है। सर्राफा संघ के मुताबिक 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 1,61,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक शुक्रवार सुबह तक 1,56,072 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट सोने का भाव 1,56,060 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

दिल्ली में सोने की कीमतः दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 156200 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 143190 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
मुंबई और कोलकाताः मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 145090 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 156050 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
चेन्नई में सोने की कीमतः 24 कैरेट सोने की कीमत 158170 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 144990 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चांदी की कीमत

सोने की ही तरह चांदी की कीमत भी और नीचे आई है। 29 मई की सुबह चांदी का भाव 274900 रुपये प्रति किलोग्राम है।

प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 143040 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

शहर22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)
दिल्ली143190156200
मुंबई143040156050
अहमदाबाद143090156050
चेन्नई144990158170
कोलकाता143040156050
हैदराबाद143040156050
जयपुर143190156200
भोपाल143090156050