Gold Silver price: सोने चांदी के भावों में उतार चढ़ाव का दौर जारी, आज के गोल्ड सिल्वर के नए रेट आए सामने
- byShiv
- 23 Sep, 2026
इंटरनेट डेस्क। सोने चांदी के भावों में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर 23 सितंबर को सोने का भाव उछलकर फिर 1.52 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पहुंच गया है। चांदी की कीमतों में तो 1 हजार रुपये के आसपास उछाल दिख रहा है और इसका भाव 2.41 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के करीब पहुंच गया है।
देश के प्रमुख शहरों में चांदी के भावों पर नजर डालें तो चेन्नई और केरल सबसे महंगे बाजार साबित हो रहे हैं। यहां 1 किलो चांदी ₹2,55,000 पर बिक रही है। वहीं मुंबई-दिल्ली जैसे बड़े बाजारों में यह ₹5,000 सस्ती यानी ₹2,50,000 प्रति किलो उपलब्ध है।
आज देश के प्रमुख शहरों में 24 कैरेट सोने का सबसे ऊंचा भाव दिल्ली में दर्ज किया गया है। यहां 24K सोना ₹15,435 प्रति ग्राम पर उपलब्ध है। वहीं मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बैंगलोर, हैदराबाद, केरल और पुणे में यह ₹15,420 प्रति ग्राम चल रहा है।
pc- outlookbusiness.com






