Gold Silver Price: देश में गोल्ड सिल्वर के भावों में उतार चढ़ाव का दौर जारी, मिलेगा आज इस रेट में
- byShiv
- 10 Sep, 2026
इंटरनेट डेस्क। सोने- चांदी के भाव में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। एमसीएक्स पर चांदी का भाव ₹1,217 की गिरावट के साथ ₹2,42,996 प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं, सोने का भाव ₹90 की तेजी के साथ ₹1,55,213 पर ट्रेड कर रहा है।
आज सोने का भाव
देश के 10 बड़े शहरों में 10 ग्राम सोने की कीमत अलग-अलग प्योरिटी के हिसाब से थोड़ी अलग है। सराफा बाजार में 24 कैरेट सोना सबसे महंगा है, दिल्ली और लखनऊ में इसका भाव 1,54,450 रुपये है, जबकि मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद में 1,54,300 रुपये पर है। चेन्नई, पटना, जयपुर और अहमदाबाद में भी कीमत इसके आसपास बनी हुई है। 22 कैरेट सोने का भाव 24 कैरेट से कम है। ज्यादातर शहरों में यह 1,41,440 से 1,41,590 रुपये के बीच है।
चांदी की कीमत क्या है?
चांदी की कीमतों में आज थोड़ी नरमी देखने को मिली है। पिछले छह दिनों तक भाव स्थिर रहने के बाद आज दिल्ली में एक किलो चांदी 100 रुपये सस्ती हो गई है और अब यह 2,49,900 रुपये में बिक रही है।
pc - telanganatoday.com






