Gold Silver Price: देश में सोने चांदी के भावों में उतार चढ़ाव का दौर, 1 अक्टूबर को बदल चुकी हैं कीमतें
- byShiv
- 01 Oct, 2026
इंटरनेट डेस्क। सोेने चांदी के भावों में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। गोल्ड की कीमतों में पिछले कुछ दिनों से नरमी देखने को मिली थी लेकिन आज 1 अक्टूबर को 833 रुपये की तेजी आई है।एमसीएक्स पर 146950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। चांदी का दाम 1837 रुपये चढ़कर 225543 पर ट्रेड कर रहा है।
क्या हैं आज सराफा बाजार का भाव
सराफा बाजार की बात करें तो देश के बड़े शहरों में 24 कैरेट सोना करीब 14,900 रुपये प्रति ग्राम के आसपास है। चेन्नई, मुंबई, कोलकाता, बैंगलोर, हैदराबाद, केरल और पुणे में यह 14,958 रुपये है, दिल्ली में थोड़ा कम 14,893 रुपये है, वडोदरा और अहमदाबाद में 14,963 रुपये चल रहा है। 22 कैरेट सोना ज्यादातर जगहों पर 13,711 रुपये प्रति ग्राम है। दिल्ली में 13,726 रुपये और वडोदरा-अहमदाबाद में 13,716 रुपये है। 18 कैरेट सोना 11,200 रुपये के आसपास है।
चांदी का हाल
1 अक्टूबर को चांदी की कीमत गिरकर 225543 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। हाल की गिरावट के दौरान चांदी की कीमतों में सोने के मुकाबले ज्यादा उतार-चढ़ाव देखने को मिला है।
pc- goodreturns.in





