Gold Silver Price: सोने चांदी के भावों में उतार चढ़ाव का दौर जारी, जाने आज किस भाव में मिल रहा, ये रही नई कीमत

इंटरनेट डेस्क। सोने चांदी के दामों में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर अच्छी तेजी देखी जा रही है। आज सोने ने 497 रुपये की बढ़त लेकर 1,49,355 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार शुरू किया था, जो गुरुवार को 1,48,858 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।

चांदी की कीमतों में शानदार बढ़त
शुक्रवार को 4 सितंबर की डिलीवरी वाली चांदी की कीमत 2514 रुपये (1.11 प्रतिशत) की शानदार तेजी के साथ 2,28,350 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर कारोबार कर रही थी। आज चांदी ने 2157 रुपये की तेजी के साथ 2,27,993 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर कारोबार शुरू किया था।

क्या हैं आज भाव?
आज यानी 7 अगस्त को भारत में सोने के दाम में तेजी आई है। 24 कैरेट सोना  करीब ₹1,49,470 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना लगभग ₹1,37,675 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास बना हुआ है। वहीं 18 कैरेट गोल्ड ₹1,12,825 लाख प्रति ग्राम के करीब ट्रेंड कर रहा है। वहीं भारत में चांदी के भाव लगभग ₹2,28,400 लाखप्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा।

pc- goodreturns.in