Gold Silver Price: सोने चांदी के भावों में आई तेजी, जाने आज क्या हैं दोनों की कीमत
- byShiv
- 20 Aug, 2026
इंटरनेट डेस्क। बाजार में सोने चांदी के दामों में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। पिछले दो दिनों की गिरावट के बाद सोने-चांदी की कीमतों में आज 20 अगस्त को तेजी आई है। एमसीएक्स पर गोल्ड 700 रुपये उछलकर 158703 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। चांदी का रेट 3453 प्रति किलोग्राम उछलकर 240240 रुपये पर ट्रेड कर रहा है।
आज कितना है गोल्ड का भाव
सोने का भाव आज भारत में 20 अगस्त को सराफा बाजार में उछल गया है। 24 कैरेट गोल्ड रेट 430 रुपये उछलकर 15927 रुपये प्रति ग्राम पर है। 22 कैरेट का रेट 395 रुपये उछलकर 14600 रुपये पर है और 18 कैरेट का भाव 11,946 रुपये पर है। 22 कैरेट 10 ग्राम का रेट 1,68,426 रुपये के पास पहुंच गया है। दिल्ली की बात करें तो 10 ग्राम का भाव 1,68,599 रुपये पर है। मुबंई में 1,68,426 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।
चांदी का लेटेस्ट रेट
आज देशभर में चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। 10 ग्राम चांदी का भाव 2,942 रुपये है, जबकि 1 ग्राम चांदी की कीमत 255 रुपये पर पहुंच गई है। वहीं, 1 किलोग्राम चांदी का भाव 10,000 रुपये बढ़कर 2.55 लाख रुपये हो गया है।
pc- india tv hindi






