Gold Silver Price: देश में आज भी गिरी सोने की कीमत, चांदी में आई हल्की बढ़त, जाने दोनों की नई कीमत

इंटरनेट डेस्क। सोने चांदी के दामों में आज भी गिरावट का दौर जारी है।  सोने का भाव एमसीएक्स पर 295 रुपये गिरकर 129519 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है। चांदी की कीमत 406 रुपये उछलकर 161140 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है। 

आज सोने की कीमत
देश के प्रमुख शहरों में आज 24 कैरेट सोने का भाव 13,325 से 13,340 रुपये प्रति ग्राम के बीच है। दिल्ली में सोना सबसे महंगा 13,340 रुपये प्रति ग्राम पर बिक रहा है। वहीं, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल और पुणे में इसकी कीमत 13,325 रुपये प्रति ग्राम है। चेन्नई में 24 कैरेट सोने का भाव 13,326 रुपये प्रति ग्राम दर्ज किया गया है, वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत ज्यादातर शहरों में 12,214 रुपये प्रति ग्राम है।

चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। 17 नवंबर को 1 किलोग्राम चांदी का भाव घटकर 1,69,171 रुपये पर आ गया, जबकि 16 नवंबर को इसकी कीमत 1,70,251 रुपये प्रति किलोग्राम थी। इससे पहले 13 नवंबर को चांदी 1,78,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर थी।

pc- freepressjournal.in