Gold Silver Price Rajasthan: सोना और चांदी के दाम आज स्थिर, कल देखने को मिली थी दोनों में गिरावट
- byShiv
- 16 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के सर्राफा बाजार में इस सप्ताह उतार-चढ़ाव के बाद अब कीमतों में स्थिरता देखने को मिल रही है। अभी खरमास के कारण शादियों के सीजन पर ब्रेक लग गया है। ऐसे में थोड़ी राहत मिल सकती हैं, रविवार को जहां चांदी की कीमतों में करीब 3000 रुपये की बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी और सोना भी करीब 1000 रुपये सस्ता हुआ था, वहीं सोमवार को बाजार खुलने पर सोना-चांदी के दाम लगभग स्थिर बने रहे।
सर्राफा बाजार से मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार को राजस्थान में शुद्ध चांदी की कीमत करीब 2,52,900 रुपये प्रति किलो के आसपास बनी रही,वहीं 18 कैरेट चांदी की कीमत भी करीब 2,51,500 रुपये प्रति किलो पर स्थिर रही।
सोने के भाव में भी ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिला, 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग 1,54,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के आस-पास बनी रही,. 23 कैरेट जेवराती सोने की कीमत करीब 1,48,705 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत करीब 1,42,510 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई।
pc- hindustan news






