Gold Silver Price: सोने के दाम में हल्की बढ़त, चांदी आज भी फिसली, जाने क्या हैं आज के ताजा रेट

इंटरनेट डेस्क। त्योहारी सीजन में सोने चांदी के दामों में गिरावट का दौर लगातार जारी है। लेकिन अब गिरावट थमी है। अगले हफ्ते 6 नवंबर को धनतेरस है, जबकि 8 नवंबर को दिवाली है। भारत में दोनों मौकों पर चांदी और सोना खरीदने की परंपरा रही है। इसे शुभ माना जाता है।

पहले गोल्ड की बात करें तो एक दिन की स्थिरता के बाद लगातार चार दिनों में 24 कैरट वाला 10 ग्राम गोल्ड ₹770 और 22 कैरट वाला ₹710 महंगा हुआ है। वहीं एक दिन की स्थिरता से पहले लगातार दो दिनों में 24 कैरट वाला 10 ग्राम ₹5090 और 22 कैरट वाला ₹4650 सस्ता हुआ था।

शहरों में आज क्या हैं सोने का भाव

शहर 24 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव22 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव 18 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव
दिल्ली₹1,39,800₹1,28,160₹1,04,890
मुंबई₹1,39,650₹1,28,010₹1,04,740
कोलकाता₹1,39,650₹1,28,010₹1,04,740
चेन्नई₹1,39,650₹1,28,010₹1,04,760
बेंगलुरू₹1,39,650₹1,28,010₹1,04,740
हैदराबाद₹1,39,650₹1,28,010₹1,04,740
लखनऊ₹1,39,800₹1,28,160₹1,04,890
पटना₹1,39,700₹1,28,060₹1,04,790
जयपुर₹1,39,800₹1,28,160₹1,04,890
अहमदाबाद₹1,39,700₹1,28,060₹1,04,790

चांदी का भाव क्या हैं
तीन दिनों की स्थिरता के बाद चांदी आज फिसल गई। इन तीन दिनों की स्थिरता से पहले लगातार तीन दिनों में 29-31 अक्टूबर तक एक किलो चांदी ₹20000 गिरी थी। अब आज की बात करें तो दिल्ली में एक किलो चांदी ₹100 टूटकर ₹1,99,900 के भाव में बिक रही है। 

pc- businesstoday.in