Gold Silver Price today: जाने आज क्या हैं देश के बड़े शहरों में सोने चांदी का भाव, गोल्ड की रेट में आई हैं कमी

इंटरनेट डेस्क। सोने चांदी के भावों में उतार चढ़ाव का दौर जारी हैै। सोमवार को देश में सोने की कीमत में गिरावट दिख रही है। ज्यादातर शहरों में 24 और 22 कैरेट गोल्ड दोनों की कीमत नीचे आई है। 7 सितंबर की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत फिसलकर 154940 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। पिछले सप्ताह अलग-अलग शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 3440 रुपये तक ​गिरी। वहीं 22 कैरेट गोल्ड 3150 रुपये तक सस्ता हुआ।

आज क्या हैं सोने का भाव

मुंबई और कोलकाताः मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 141890 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 154790 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चेन्नई में सोने की कीमतः 24 कैरेट सोने की कीमत 156660 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 143600 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

पुणे और बेंगलुरु में कीमतः इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 154790 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 141890 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चांदी की कीमत

सोने की तरह चांदी की कीमत में भी गिरावट है। 7 सितंबर की सुबह चांदी टूटकर 249900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। बीते सप्ताह भाव 5000 रुपये फिसला। 

शहर22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)
दिल्ली142040154940
मुंबई141890154790
अहमदाबाद141940154840
चेन्नई143600156660
कोलकाता141890154790
हैदराबाद141890154790
जयपुर142040154940
भोपाल141940154840

 

pc- ibtimes.co.in