Gold Silver Price Today: जाने आज क्या हैं सोने और चांदी के भाव, मिल रहा हैं आज इस भाव में
- byShiv
- 29 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार चढ़ाव का दौर जारी है। 29 जुलाई को सोने के दाम में गिरावट दर्ज की गई। सुबह एमसीएक्स पर सोना 292 रुपये टूटकर 1,41,331 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। दूसरी ओर, चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली और यह 737 रुपये बढ़कर 2,16,577 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
आज सोने का भाव
दिल्ली में आज 22 कैरेट सोने का भाव 13,229 रुपये प्रति ग्राम है। वहीं, 24 कैरेट सोना 14,431 रुपये प्रति ग्राम, 18 कैरेट 10,827 रुपये प्रति ग्राम है। मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल और पुणे में 24 कैरेट सोने का भाव 14,416 रुपये प्रति ग्राम, 22 कैरेट 13,214 रुपये प्रति ग्राम और 18 कैरेट 10,812 रुपये प्रति ग्राम है।
चांदी का लेटेस्ट रेट
सराफा बाजार की बात करें दिल्ली में आज चांदी के दाम में हल्की गिरावट देखने को मिली है। 29 जुलाई को चांदी का भाव 234.90 रुपये प्रति ग्राम और 2,34,900 रुपये प्रति किलोग्राम है।
pc- patrika






