Gold Silver Rate: देश में आज सोने चांदी के भाव में उतार चढ़ाव जारी, लेने जा रहे हैं तो जान ले कीमत

इंटरनेट डेस्क। देश में सोने चांदी के भावों में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। आज एमसीएक्स पर सोने का रेट 166 रुपये फिसलकर 152413 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। चांदी की कीमत 239427 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है।

आज देश में सोने का भाव
आज सराफा बाजार की बात करें तो दिल्ली और लखनऊ में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत ₹1,55,510 है, जबकि मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद में यह ₹1,55,360 पर है। चेन्नई में सोना सबसे महंगा ₹1,55,680 प्रति 10 ग्राम है। पटना और अहमदाबाद में भाव ₹1,55,410, जबकि जयपुर में ₹1,55,510 है। 22 कैरेट सोने की कीमत भी शहर के हिसाब से अलग-अलग है।

चांदी का भाव क्या हैं
वहीं, चांदी के दाम में आज मामूली गिरावट देखने को मिली है। पिछले पांच दिनों से भाव स्थिर रहने के बाद दिल्ली में चांदी ₹100 सस्ती होकर ₹2,49,900 प्रति किलो हो गई है। मुंबई और कोलकाता में भी चांदी इसी भाव पर बिक रही है। वहीं चेन्नई में इसका दाम ₹2,54,900 प्रति किलो है।

pc- ibtimes.co.in