Gold-Silver Price: देश में सोने चांदी के भावों में उतार चढ़ाव का दौर जारी, जान ले आज दोनों धातुओं की ताजा कीमत

इंटरनेट डेस्क। देश में सोने चांदी के दामों में उतार चढ़ाव का दौर जारी है।  आज शनिवार को सुबह ज्यादातर शहरों में सोने का भाव नीचे आया है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत कम होकर 155870 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई। मुंबई में कीमत 155720 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 400 रुपये घटकर 1,59,900 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई।

देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट
दिल्ली में सोने की कीमत- दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 155870 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 142890 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

मुंबई और कोलकाता- मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 142740 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 155720 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चेन्नई में सोने की कीमत- 24 कैरेट सोने की कीमत 157950 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 144290 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चांदी की कीमत

दूसरी कीमती धातु चांदी के भाव में भी लगातार गिरावट आ रही है। 6 जून की सुबह चांदी की कीमत 274900 रुपये प्रति किलोग्राम है।

शहर22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)
दिल्ली142890155870
मुंबई142740155720
अहमदाबाद142790155770
चेन्नई144290157950
कोलकाता142740155720
हैदराबाद142740155720
जयपुर142890155870
भोपाल142790155770
लखनऊ142890155870
चंडीगढ़142890155870

pc- newsbytesapp.com