Gold-Silver Price: सोने चांदी के भावों में उतार चढ़ाव का दौर जारी, जान ले आज के ताजा रेट क्या हैं

pc- patrika

इंटरनेट डेस्क। देश में सोने चांदी के भावों में उतार चढ़ाव का दौर चल रहा है। आज 18 जून को गोल्ड की बात करें तो लगातार तीसरे दिन आज इसकी चमक फीकी पड़ी है। इन तीन दिनों में 24 कैरट वाला गोल्ड प्रति दस ग्राम ₹440 और 22 कैरट वाला गोल्ड ₹410 सस्ता हुआ है। इससे पहले 15 जून को 24 कैरट वाला 10 ग्राम गोल्ड ₹2450 और 22 कैरट वाला ₹2250 सस्ता हुआ था।

चांदी की रेट 
चांदी की बात करें तो लगातार दो दिनों की स्थिरता के बाद आज इसके भाव नीचे आए हैं। इससे पहले 15 जून को एक किलो चांदी लगातार दो दिनों की स्थिरता के बाद ₹5 हजार महंगी हुई थी। अब आज की बात करें तो दिल्ली में यह प्रति किग्रा ₹100 सस्ती होकर ₹2,64,900 के भाव में बिक रही है।

शहर 24 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव 22 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव 18 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव
दिल्ली₹1,51,240₹1,38,640₹1,13,460
मुंबई₹1,51,090₹1,38,490₹1,13,310
कोलकाता₹1,51,090₹1,38,490₹1,13,310
चेन्नई₹1,53,050₹1,40,290₹1,17,490
बेंगलुरु₹1,51,090₹1,38,490₹1,13,310
हैदराबाद₹1,51,090₹1,38,490₹1,13,310
लखनऊ₹1,51,240₹1,38,640₹1,13,460
पटना₹1,51,140₹1,38,540₹1,13,360
जयपुर₹1,51,240₹1,38,640₹1,13,460
अहमदाबाद₹1,51,140₹1,38,540₹1,13,360