Gold-Silver Prices: देशभर में सोने चांदी के भाव आए सामने, जाने आज किस भाव मिल रहे दोनों चीजें

इंटरनेट डेस्क। पश्चिमी एशिया में बढ़ रहे तनाव के बीच में सोने चांदी के भावों में भी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। गोल्ड की बात करें तो लगातार दूसरे दिन आज इसकी चमक फीकी पड़ी है। एक दिन की स्थिरता के बाद लगातार दूसरे दिन आज 09 जून को गोल्ड की चमक कम हुई है। इन दो दिनों में 24 कैरट वाला गोल्ड प्रति दस ग्राम ₹1050 और 22 कैरट वाला गोल्ड ₹960 सस्ता हुआ है।

इससे पहले 7 जून की स्थिरता से पहले लगातार तीन दिनों में 24 कैरट वाला 10 ग्राम गोल्ड ₹3490 और 22 कैरट वाला ₹3200 सस्ता हुआ था।

चांदी का भाव
चांदी की बात करें तो एक दिन की स्थिरता के बाद आज लगातार दूसरे दिन इसके भाव नीचे आए हैं। इन दो दिनों में एक किलो चांदी ₹5100 गिरी है और एक दिन की स्थिरता से पहले लगातार दो दिनों में यह ₹15 हजार सस्ती हुई थी। अब आज की बात करें तो दिल्ली में यह प्रति किग्रा ₹100 सस्ती होकर ₹2,59,900 के भाव में बिक रही है। 

शहर24 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव 22 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव 18 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव
दिल्ली₹1,51,830₹1,39,190₹1,13,910
मुंबई₹1,51,680₹1,39,040₹1,13,760
कोलकाता₹1,51,680₹1,39,040₹1,13,760
चेन्नई₹1,53,480₹1,40,690₹1,17,940
बेंगलुरु₹1,51,680₹1,39,040₹1,13,760
हैदराबाद₹1,51,680₹1,39,040₹1,13,760
लखनऊ₹1,51,830₹1,39,190₹1,13,910
पटना₹1,51,730₹1,39,090₹1,13,810
जयपुर₹1,51,830₹1,39,190₹1,13,910
अहमदाबाद₹1,51,730₹1,39,090₹1,13,810

pc- live mint