Gold Silver Price Rajasthan: राजस्थान में फिर बढ़े सोने चांदी के दाम, चांदी 8 हजार तो सोना 5 हजार रुपए तक हुआ महंगा

इंटरनेट डेस्क। पश्चिमी एशिया में पैदा हुए संकट के कारण सोने चांदी के भावों में उतार चढ़ाव जारी है। राजस्थान में पिछले कुछ दिनों से सोना और चांदी की कीमतों में जहां लगातार गिरावट देखने को मिल रही थी, अब एक बार फिर से बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। गुरुवार को सोने और चांदी दोनों के दामों में जोरदार उछाल दर्ज किया गया। राजस्थान सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार, गुरुवार को चांदी की कीमत में करीब ₹8000 की बढ़ोतरी हुई है, वहीं सोने के दाम भी ₹5000 तक बढ़ गए हैं।

राजस्थान सर्राफा बाजार के अनुसार शुद्ध चांदी की कीमत ₹229600 प्रति किलो तक पहुंच गई है। वहीं 18 कैरेट चांदी की कीमत ₹228200 रही। सोने की बात करें तो 24 कैरेट सोना ₹145200 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इसके अलावा जेवराती सोना ₹139390 और 22 कैरेट सोना ₹133585 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है।

राजस्थान के प्रमुख शहरों में सोने-चांदी के भाव
राजस्थान के प्रमुख शहरों में भी कीमतों में अलग-अलग स्तर पर तेजी देखने को मिली है। राजधानी जयपुर में शुद्ध चांदी ₹232000 प्रति किलो रही, जबकि 24 कैरेट सोना ₹148000 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया।

pc- oneindia