Gold Silver Price Rajasthan: राजस्थान में सोने चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, चांदी 9 हजार तो सोना 2 हजार तक हुआ सस्ता
- byShiv
- 27 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। देश में त्योहारी सीजन तो नहीं हैं लेकिन शादियों का सीजन चल रहा हैं, हालांकि सोने चांदी के दामों में राजस्थान में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। राजस्थान में जहां पिछले दिन सोना-चांदी की कीमतों में तेज उछाल देखने को मिला था, वहीं शुक्रवार को बाजार ने गिरावट देखने को मिली। राजस्थान सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार, शुक्रवार को चांदी की कीमत में करीब ₹9000 की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं सोने के दामों में भी ₹2000 तक की कमी आई है।
दामों में आई गिरावट
मीडिया रिपोटर्स की माने तो शुद्ध चांदी अब घटकर करीब ₹220600 प्रति किलो के आस-पास आ गई है। वहीं 18 कैरेट चांदी की कीमत भी गिरकर लगभग ₹219200 रह गई है। सोने की बात करें तो 24 कैरेट सोना अब ₹143200 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया है। 23 कैरेट जेवराती सोना ₹137390 और 22 कैरेट सोना ₹131585 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है।
प्रदेश के जिलों में क्या भाव हैं
राजस्थान के प्रमुख शहरों में भी कीमतों में गिरावट का असर साफ देखा गया है, राजधानी जयपुर में शुद्ध चांदी करीब ₹223000 प्रति किलो रही, जबकि 24 कैरेट सोना घटकर ₹146000 प्रति 10 ग्राम पर आ गया। जोधपुर में चांदी ₹221000 और सोना ₹145000 के आसपास दर्ज किया गया।
pc- gujaratijagran.com






