Gold Silver Price Rajasthan: सोना चांदी के भावों में भारी गिरावट, राजस्थान में चांदी 20 हजार तो सोना 6 रुपए हुआ सस्ता

इंटरनेट डेस्क। पश्चिमी एशिया का संकट अब सोने चांदी पर भी दिखने लगा है। राजस्थान में सोने चांदी के भावों में जहां एक साथ तेजी देखी जा रही थी वो अब गिरावट के रूप में दिख रही है। सोने और चांदी के दामों में एकदम से बड़ी गिरावट दर्ज की गई, जिससे बाजार में हलचल मच गई। शुक्रवार को चांदी के दाम 20000 रुपए कम हुए,तो वही सोने में 6000 रुपए की गिरावट आई है।

राजस्थान सर्राफा एसोसिएशन द्वारा जारी ताजा भाव के अनुसार, शुद्ध चांदी की कीमत में  ₹2,26,600 प्रति किलो पर आ गई। वहीं 18 कैरेट चांदी की कीमत ₹2,25,000 रही। सोने की बात करें तो 24 कैरेट सोने का भाव ₹6,000 तक गिरकर ₹1,47,000 प्रति 10 ग्राम पहुंच गया. इसके अलावा 23 कैरेट सोना ₹1,41,215 और 22 कैरेट सोना ₹1,35,330 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।

राज्य के प्रमुख शहरों में भी कीमतों में कमी देखने को मिली। जयपुर में शुद्ध चांदी ₹2,30,000 और 24 कैरेट सोना ₹1,48,000 प्रति 10 ग्राम रहा। जोधपुर में चांदी ₹2,28,000 और सोना ₹1,48,500 पर पहुंच गया।

pc- zee news