Gold Silver Price Rajasthan: चांदी के भावों में स्थिरता, सोना आज भी एक हजार रुपए तक हुआ महंगा
- byShiv
- 31 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने चांदी के दामों में फिर से से उठा पटक देखने को मिली। जहां चांदी के दाम लगभग स्थिर बने रहे, वहीं सोने की कीमतों में ₹1000 प्रति 10 ग्राम तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई। सर्राफा कारोबारियों के अनुसार, मंगलवार को शुद्ध चांदी का भाव करीब ₹2,24,750 प्रति किलो के आसपास स्थिर बना रहा।
राजस्थान सर्राफा बाजार के अनुसार 24 कैरेट सोना ₹1000 महंगा होकर करीब ₹1,46,650 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया। इसके अलावा 23 कैरेट सोना लगभग ₹1,40,800 और 22 कैरेट सोना ₹1,35,000 प्रति 10 ग्राम के आसपास दर्ज किया गया।
अगर राजस्थान के प्रमुख शहरों की बात करें तो राजधानी जयपुर में सोने के दाम बढ़कर करीब ₹1,47,500 प्रति 10 ग्राम पहुंच गए, जबकि चांदी ₹2,27,000 प्रति किलो पर स्थिर रही। वहीं जोधपुर में सोना ₹1,47,800 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया, जबकि चांदी ₹2,27,500 प्रति किलो पर बनी रही, उदयपुर में भी सोने में तेजी देखी गई।
pc- ndtvprofit.com






